Ads Right Header

दिल्ली में भीषण गर्मी का कहर जारी, 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा तापमान


दिल्ली नें भीषण गर्मी रही और सफदरजंग वेधशाला में इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली के एक मौसम स्टेशन को छोड़कर सभी स्टेशनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

लोधी रोड, रिज, मुंगेशपुर और पीतमपुरा में भीषण गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री अधिक रहा। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स मौसम केंद्र में शहर का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने कहा कि गर्मी के और भीषण होने की संभावना है तथा सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान शनिवार तक 42 डिग्री के निशान को छू सकता हैं। कम से कम एक सप्ताह भीषण गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही हैं।

मध्य भारत में अप्रैल में पड़ेगी भीषण गर्मी, चलेगी लू 

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्से मार्च के अंतिम सप्ताह से भीषण गर्मी की चपेट में हैं और इन हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बुधवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत और इससे लगे मध्य भारत के इलाकों में अप्रैल में कहीं अधिक भीषण गर्मी पड़ने और अक्सर ‘लू’ चलने का पूर्वानुमान हैं।

मार्च की तुलना में अप्रैल में भीषण गर्मी वाली परिस्थितियां: IMD

उन्होंने कहा था, ‘‘मार्च की तुलना में अप्रैल में भीषण गर्मी वाली परिस्थितियां कहीं अधिक होंगी. और कुछ हिस्सों में 15 अप्रैल तक लू चलना जारी रह सकता हैं,” मैदानी इलाकों में, भीषण गर्मी उस वक्त घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तथा सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहता हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel