Ads Right Header

बायो-बबल को लेकर BCCI कि बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

BCCI 2022: बायो-बबल को लेकर BCCI कि बड़ा फैसला, खिलाड़ियों को मिलेगी राहत

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) घरेलू टूर्नामेंट में बायो-बबल को खत्म करने की योजना में है। अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी और सीनियर वुंमस टी-20 ट्रॉफी में यह प्रयोग किया जाएगा।

इन घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही टीमों को बता दिया गया है कि टूर्नामेंट में शामिल होने से पहले खिलाड़ियों को किसी तरह के क्वारंटीन में रहने की जरूरत नहीं है। यह कोविड-19 के शुरू होने के बाद से पहला मौका होगा जब भारत में बिना क्वारंटीन और बायो-बबल के टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। हालांकि इस दौरान नियमित रूप से RTPCR टेस्ट होंगे ताकि संक्रमण के खतरे को भांपा जा सके। रिपोर्ट के मुताबिक, टीमें अपने मुकाबले से तीन दिन पहले वेन्यू पर इकट्ठी हो सकती हैं और अगले ही दिन अभ्यास शुरू कर सकती हैं।

गौरतलब है कि अप्रैल 2020 के मुकाबले इस अप्रैल में कोरोना के मामले न के बराबर हैं। देश में रोजाना मिलने वाले कोरोना केसों की संख्या बहुत कम हो चुकी है। ऐसे में BCCI ने खिलाड़ियों में बायो-बबल से होने वाली थकान और तनाव को कम करने के लिए यह प्रयोग शुरू करने का फैसला लिया है। हालांकि टीमों से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपेक्षा की जाती रहेगी। इसके तहत टीमें होटल के एक हिस्से में रहेंगीं और खिलाड़ियों को बाहर व्यक्तियों से न मिलने की अपेक्षा की जाएगी।

इसके साथ ही BCCI इन टूर्नामेंटों के वेन्यू भी सीमित ही रखेगा ताकि यात्रा के दौरान कोरोना संक्रमण के खतरे से बचा जा सके। यह भी हो सकता है कि 18 सदस्यीय टीम की जगह 15 सदस्यीय टीम की सीमा ही रखी जाए।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel