Ads Right Header

किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- यह आंदोलन 2024 तक जारी रहेगा

 किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा बयान, बोले- यह आंदोलन 2024 तक जारी रहेगा

किसान नेता राकेश टिकैत ने आज कहा कि केंद्रीय कृषि कानून जब तक वापस नहीं लिये जाते, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा और जून 2024 तक यानी अगले तीन साल तक के आंदोलन की योजना बना ली गई हैं। टिकैत यहां 16 मई को सीएम के कार्यक्रम में किसानों पर हुए लाठीचार्ज व मुकदमे दर्ज किये जाने के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन में आये थे। 

राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों का आंदोलन जल्द खत्म होने वाला नहीं हैं। यह आंदोलन 2024 तक चलता रहेगा। यहां कोई दिक्कत नहीं हैं। छांव हैं। सब किसान यहीं रहकर आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि हिसार के प्रशासन ने झूठे मुकदमे दर्ज किये और उन्हें वापस लेने के फैसले को भी नहीं माना, इसलिए हिसार को भी आज से आंदोलन का एक केंद्र बना दिया गया हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने खुद प्रोटोकाल तोड़ा और किसानों पर अनुचित आरोप लगाये। इस बीच हिसार में आज प्रदेश भर से बड़ी संख्या में आकर किसानों ने प्रदर्शन किया। 

किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार की करनी और कथनी में फकर् है, इसलिए किसानों का विश्वास सरकार से उठ गया हैं। दादरी के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि शांति प्रिय किसानों पर लाठीचार्ज अन्यायपूर्ण है और किसानों पर दर्ज केस को तुरंत वापिस लिए जाने चाहिएं। प्रदर्शन के दौरान उगालन गांव के किसान रामचंद्र की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। भाकियू ने दिवंगत किसान को ‘शहीद‘करार दिया कि उन्होंने संघर्ष के दौरान अपनी जान गंवाई।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel