Ads Right Header

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना और चांदी, ज्वैलरी बाजार में ये रहा भाव


अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मजबूती और फेडरल रिजर्व की नीतियों की वजह से निवेशकों का रुझान अब शेयर जैसे जोखिम वाले निवेश की ओर बढ़ने लगा हैं। इससे गोल्ड की मांग में कमी दिखी और दाम में गिरावट आई है। इंटरेशनल मार्केट में दाम का गिरावट का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा।

भारतीय सर्राफा बाजार रोजाना सोने-चांदी के दाम (Sona-Chandi Bhav) जारी करता हैं। इस वक्त भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 51,564 रुपये पर खुला। कल सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने का दाम 51,961 रुपये पर बंद हुआ। आज दाम में 397 रुपये की गिरावट आई। 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51358 रुपये रही। अब 22 कैरेट सोने का हाजिर भाव 47,233 रुपये रहा। वहीं, 18 कैरेट का भाव  38,673 रुपये पर पहुंच गया। आज 14 कैरेट गोल्ड का रेट 30165 रुपये रहा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel