Ads Right Header

आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन में जीता गोल्ड, पिता ने ऐसे खुशी की जाहिर

आर माधवन के बेटे वेदांत ने डेनिश ओपन में जीता गोल्ड, पिता ने ऐसे खुशी की जाहिर

बॉलीवुड और टॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन के बेटे वेदांत माधवन  लगातार कमाल कर रहे हैं। सोमवार को दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए वेदांत ने डेनिस ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए देश का मान बढ़ाया है। एक्टर के बेटे वेदांत ने पुरुषों के 800 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में अलेक्जेंडर एल ब्योर्न को उनके घर में 0.10 सेकंड के अंतर से हराकर गोल्‍ड जीता है। बेटे के गोल्ड जीतने पर एक बार फिर पिता आर माधवन ने अपनी खुशी जाहिर की है।

टूर्नामेंट में वेदांत का शानदार प्रदर्शन

वेदांत माधवन का टूर्नामेंट में प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। रविवार को जहां डेनिश ओपन स्वीमिंग चैंपियनशिप में पुरुषों के 1500 मीटर फ्रीस्टाइल इवेंट में वेदांत ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए सिल्वर मेडल जीता था। वहीं रविवार को कोपेनहेगन में चल रही प्रतियोगिता में 800 मीटर फ्रीस्टाइल में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 16 साल के वेदांत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 8:17.28 की टाइमिंग निकालकर गोल्ड मेडल जीता है।

पिता आर माधवन ने शेयर किया वीडियो

बेटे की इस सफलता से गर्वित पिता आर माधवन ने अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की है। अपने पोस्ट में उन्होने लिखा, 'गोल्ड ... आप सभी के आशीर्वाद और भगवान की कृपा से जीत जारी है। आज 800 मीटर में वेदांत ने गोल्ड जीता है।' साथ ही उन्होंने कोच प्रदीप सर, SFI और ANLA के साथ पूरी टीम को धन्यवाद किया।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel