Ads Right Header

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ घाम की यात्रा करनेवाले भक्तों के लिए खुशखबरी! 6 मई से खुलेंगे कपाट

Kedarnath Yatra 2022: केदारनाथ घाम की यात्रा करनेवाले भक्तों के लिए खुशखबरी! 6 मई से खुलेंगे कपाट


Kedarnath Yatra 2022 : विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ के कपाट 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले जाएंगे। आज महाशिवरात्रि पर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में आचार्य, वेदपाठी और हक-हकूकधारियों की उपस्थिति में 12वें ज्योर्तिलिंग में शामिल भगवान केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय की गई।

मई को रवाना होगी डोलीओं

कारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पौराणिक परंपराओं के अनुसार शिवरात्रि के पर्व पर केदारनाथ के कपाट खुलने की तिथि वैदिक पूजा अर्चना के साथ ही पारंपरिक रीति रिवाज के तहत घोषित की गई। केदारनाथ के कपाट 6 मई को प्रातः 6.25 पर शुभ मुर्हुत में खुलेंगे। ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से बाबा केदार की डोली 2 मई को केदार धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दो मई को बाबा केदारनाथ की डोली केदार धाम के लिए रवाना होगी। 

2 मई को डोली गुप्तकाशी, 3 मई को फाटा, 4 मई को गौरीकुंड वह रात्रि विश्राम के बाद 5 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। 6 मई को सुबह 6 बजकर 25 पर कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, केदारनाथ के धर्माधिकारी ओमकारेश्वर शुक्ला, पुजारी व वेदपाठीगणों द्वारा पंचांग गणना के बाद कपाट खुलने की तिथि व मुहूर्त निश्चित किया गया।

8 मई को खुलेंगे बदरी विशाल के कपाट

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम हैं, जिनकी कपाट खोलने की तिथि अब सामने आ गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खोलने के तारीखों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है। बद्रीनाथ धाम मंदिर कपाट 8 मई को 6 बजकर 15 मिनट पर खोले जाएंगे। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर 3 मई को खोले जाएंगे। इस तरह से चारधाम यात्रा का आगाज 3 मई को हो जाएगा। गंगोत्री, यमुनोत्री के बाद 6 मई को केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ के कपाट खुल जाएंगे।

शुरू कर लीजिए तैयारियां

केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले तीर्थियात्रियों को पहले से ही सब चीजों का इंतजाम रखना होगा। आपको ठहरने के लिए होटल और खान-पान की  व्यवस्था को लेकर तैयारियां अभी से करनी होंगी। GMVN की वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel