Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुआ इजाफा, 2 हफ्ते में बढ़ कर 8.40 रुपए हुआ
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को 40 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई, जिससे पिछले दो हफ्तों में कीमतों में कुल वृद्धि 8.40 रुपये प्रति लीटर हो गई। सरकारी ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अब 103.81 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जो पहले 103.41 रुपये थी। वहीं, डीजल की कीमत 94.67 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 95.07 रुपये हो गई है।
पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ाई गई हैं। हालांकि, स्थानीय कराधान के आधार पर देश के अलग-अलग राज्यों में कीमतें अलग-अलग हैं। मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 115 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रही है, वहीं डीजल 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 118.83 रुपये (84 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर और डीजल का दाम 103.07 रुपये (43 पैसे की वृद्धि) प्रति लीटर है।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें