Ads Right Header

यूपी से सटी सीमाओं हमेशा नेपाल की मदद करेगी सरकार: योगी आदित्यनाथ


वाराणसी: काशी दौरे पर नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा को पहुंचने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। शेर बहादुर देउबा के स्वागत के लिए वाराणसी को शानदार तरीके से सजाया गया। इस बीच अपने भारत दौरे के तीसेर दिन शेर बहादुर ने इससे पहले दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। वहीं इस द्विपक्षीय वार्ता में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार नेपाल के साथ विकास का संबंध भी मजबूत करना चाहता है। उन्होंने कहा कि सदियों से दोनों देशों के बीच में धार्मिक व सांस्कृतिक रिश्ता रहा है। उन विरासतों के संरक्षण के साथ अब विकास के आयाम पर दोनों सरकारों को मिलकर काम करना चाहिए।

नदेसर स्थित ताज होटल में करीब 45 मिनट तक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या-जनकपुर और काशी विश्वनाथ-पशुपति नाथ का रिश्ता काफी प्राचीन है। इन रिश्तों के जरिए अब दोनों देशों के युवाओं को रोजगार और आधारभूत विकास पर भी जोर देना होगा। मुख्यमंत्री ने रामायण सर्किट व बुद्ध सर्किट की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की ये महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को नेपाल तक विस्तार किया जा सकता है।

सीएम ने प्रधानमंत्री को आश्वास्त किया कि प्रदेश से सटी नेपाल की सीमाओं पर सरकार हमेशा नेपाल की मदद करेगी। नेपाली पीएम ने योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। नेपाल के पीएम देउवा सपरिवार रविवार की सुबह बनारस पहुंचे थे। यहां उन्होंने कालभैरव व विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। तत्पश्चात ललिता घाट स्थित नेपाली मंदिर में भी पूजन करने के बाद पीएम ने वृद्धाश्रम के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारम्भ किया। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel