Ads Right Header

महंगाई को लेकर शरद पवार का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ऐसा पहले कभी नहीं हुआ,

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के मुखिया शरद पवार ने बढ़ती महंगाई पर चुप्पी तोड़ते हुए बीजेपी की केंद्र सरकार को घेरा। इस बीच शरद पवार ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम रोज बढ़ रहे हैं, एसा पहले कभी नहीं हुआ था। मोदी सरकार महंगाई के विषय में कुछ भी काम नहीं कर रही है।

'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर भी घेरा

शरद पवार ने चर्चित फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों पर जिस समय अत्याचार हुआ था, तब वहां की सरकार को बीजेपी का समर्थन मिला हुआ था. उस समय मुसलमानों पर भी इस तरह के हमले वहां हुए थे. इन सबके बीच पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ था. सरकार को इस तरह की फिल्मों को रोकना चाहिए था. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अगर कश्मीरी पंडितों की इतनी चिंता है तो उनके पुनर्वास के लिए काम करना चाहिए था, जो उन्होंने नहीं किया है।

शरद पवार से जब कांग्रेस के अध्यक्ष पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनकी कांग्रेस के अध्यक्ष पद में कोई रुचि नहीं है। यह उनकी पार्टी का मामला है, ऐसे में कौन अध्यक्ष होगा ये वो लोग ही तय करेंगे।

एकजुट हों गैर बीजेपी दल

चुनाव में बीजेपी को घेरने के सवाल पर शरद यादव का कहना है कि बीजेपी को हराने के लिए गैर बीजेपी दलों को एकजुट होना ही होगा। जब सब एकजुट होंगे तब बीजेपी को हराया जा सकेगा। अभी विपक्ष में बिखराव है और इसका फायदा बीजेपी को मिल रहा हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel