Ads Right Header

दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। सीएम योगी गुरुवार को रात में वाराणसी पहुंचे, यहां उन्होंने रिंग रोड फेज-2 के निर्माण कार्य का की स्थिति काम जायज़ा लिया। इसके बाद लखनऊ से राजकीय विमान वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पहुचने के बाद मुख्यमंत्री सीधे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और वहां विधिवत दर्शन पूजन किया। वहीं सीएम योगी आज यानी शुक्रवार को मॉरीशस के पीएम के साथ बैठक करेंगे। 

निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण

अपने इस दो दिवसीय दौरे को दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ चिरईगांव विकास खंड के सन्धहा पहुंचे, और यहां पर निर्माणाधीन रिंग रोड फेज-2 के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस बीच सीएम ने निर्माण कार्य को मार्च, 2023 पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एनएचआई के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की पूरी योजना की विस्तार से जानकारी दी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel