Ads Right Header

आजम खां से सीतापुर जेल में मिले शिवपाल यादव, करीब सवा घंटे चली मुलाकात


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव के बीच चल रहें मनमुटाव के बीच वह शुक्रवार को सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब सवा घंटे तक चली। हालांकि, इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गईं हैं। 

हाल ही में आजम खां के समर्थकों द्वारा सपा से मुखर होने के बाद इस मुलाकात के पीछे भी कई मायने निकाले जा रहे हैं। करीब 2 साल से सपा नेता आजम खां सीतापुर जिला में बंद हैं। उनके साथ उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटा अब्दुल्लाह आजम भी बंद थे। दोनों को जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

दो दिन पहले आजम खां के घर पर उनके बेटे अब्दुल्लाह आजम से रालोद के जयंत चैधरी ने भी मुलाकात की थी। यहां ये बात गौर करने वाली है कि शिवपाल यादव के साथ ही आजम खां भी इन दिनों अखिलेश को लेकर नाराज चल रहे हैं। शिवपाल यादव तो कई बार सार्वजनिक तौर पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं, जबकि आजम खां समर्थकों के माध्यम से अपनी नाराजगी का संदेश दिया हैं।

शिवपाल यादव ने जेल में आजम खां के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के साथ ही उनसे काफी देर बात की। इनके बीच यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई जब आजम खां के खेमे से लगातार अखिलेश यादव के खिलाफ नाराजगी के सुर उठ रहे हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel