CSK vs MI: लगातार 7वीं मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा, जानिए रोहित शर्मा ने क्या कहा
आईपीएल 2022 में एक बार फिर मुंबई इंडियंस को निराशा हाथ लगी। IPL 2022 का सफर मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास नहीं रहा। फैंस को उम्मींद थी कि बीते मैच में टीम कुछ कमाल करके दिखा सकती हैं। पर ऐसा नहीं हो पाया। बता दें मुंबई इंडियंस को चेन्नई के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस सीजन में मुंबई की यह लगातार सातवीं हार हैं। कप्तान रोहित शर्मा इस हार के बाद थोड़े निराश जरूर थे लेकिन, उन्होंने अपनी टीम के मैच में आखिरी तक संघर्ष करने की सराहना भी की
रोहित ने कहा, 'हमारी तरफ से यह एक अच्छी कोशिश थी। बल्लेबाजी में फ्लॉप होने के बाद मुझे लगता है गेंदबाजों ने हमें मैच में बनाए रखा। लेकिन आखिरी में एमएस धोनी यह मैच हमसे छीन ले गए। अगर आप शुरुआत में ही तीन या चार विकेट खो देते हो तो वापसी हमेशा मुश्किल होती ही हैं। हालांकि इसके बावजूद हमने एक सम्मानजनक स्कोर बनाया, जहां पर हम विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव डाल सकते थे। आखिरी ओवर तक हमने उन पर दबाव बनाए रखा। लेकिन आखिरी में एमएस धोनी और ड्वेन प्रिटोरियस ने शांति से अपनी-अपनी पारी खेली और मैच जीता ले गए। यह पिच बहुत अच्छी थी। हमें यहां और रन बनाने चाहिए थे। लेकिन शुरुआत में विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के कारण ऐसा हो न सका।'
मुंबई की लगातार सातवीं हार
इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले मुंबई को बल्लेबाजी के लिए बुलाया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और टीम ने पहले ही ओवर में अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहें। एकमात्र तिलक वर्मा (51) ने क्रीज पर डटे रहकर टीम को 150 रन पार करवाए। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने भी 16 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे. रॉबिन उथप्पा (30) और अंबाती रायडू (40) की सूझ-बूझ भरी पारियों ने टीम की गाड़ी आगे बढ़ाई. आखिरी में धोनी (28) और प्रिटोरियस (22) की ताबड़तोड़ पारियों ने चेन्नई को आखिरी गेंद पर जीत दिला दी।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, जयदेव उनादकट, एच शौकीन जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
रुतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, मोइन अली, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा (कप्तान), ड्वेन प्रिटोरियस, ड्वेन ब्रावो, महेश थीक्षाना, मुकेश चौधरी




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें