Ads Right Header

ब्रिटिश PM बोरिसन जॉनसन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हो रही चर्चा

 ब्रिटिश PM बोरिसन जॉनसन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हो रही चर्चा

ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन भारत दौरे पर हैं। जॉनसन बोरिस आज दूसरा दिन है और आज उन्होंने देश के पीएम मोदी से मुलाकात की, पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश पीएम की आगवानी की। जिसके बाद बोरिस जॉनसन और पीएम मोदी राजघाट पहुंचे और उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ताजा जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी और बोरिस जॉनसन के बीच हैदराबाद हाउस में मुलाकात चल रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच व्यापार और रूस-यूक्रेन युद्ध पर बातचीत हो सकती हैं। वहीं, खास फोकस हिंद- प्रशांत की स्थिति पर होगा। बता दें बोरिस जॉनसन का पीएम के तौर पर यह उनका पहला भारत दौरा हैं।

बोरिस जॉनसन ने कहा कि दुनिया निरंकुश देशों से बढ़ते खतरों का सामना कर रही है, जो लोकतंत्र को कमतर, मुक्त व्यापार को खत्म करने और सम्प्रभुत्ता को कुचलना चाहते हैं, और ऐसे में भारत के साथ ब्रिटेन की साझेदारी समुद्री तूफानों में प्रकाशपुंज हैं। पीएम मोदी के साथ वार्ता से पहले जॉनसन ने कहा कि भारत और ब्रिटेन के बीच जलवायु परिवर्तन से लेकर ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा तक के मुद्दों पर भागीदारी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि दोनों देश भविष्य की ओर देख रहे हैं।

ब्रिटिश उच्चायोग ने कहा कि जॉनसन के पीएम मोदी के साथ पांच क्षेत्रों भूमि, समुद्र, वायु, अंतरिक्ष और साइबर में अगली पीढ़ी की रक्षा और सुरक्षा भागीदारी पर चर्चा करने की उम्मीद हैं, क्योंकि दोनों देश नए जटिल खतरों का सामना कर रहे हैं। उसने एक बयान में कहा कि इसमें भारत निर्मित नए लड़ाकू विमानों के लिए सहयोग, युद्धक विमान निर्माण पर ब्रिटेन की उत्कृष्ट जानकारी पेश करना और हिंद महासागर में सूचनाओं की पहचान तथा उनसे निपटने के लिए नयी प्रौद्योगिकी के वास्ते भारत की आवश्यकताओं में सहयेाग देना शामिल हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel