Ads Right Header

शांति वार्ता के लिए यूक्रेन पर हमला नहीं रोकेगा रूस, जंग के बीच रशिया का दो टूक, हालात अब बदल चुके हैं

शांति वार्ता के लिए यूक्रेन पर हमला नहीं रोकेगा रूस, जंग के बीच रशिया का दो टूक, हालात अब बदल चुके हैं
शांति वार्ता के लिए यूक्रेन पर हमला नहीं रोकेगा रूस

रूस-यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी हैं। आए दिन रूसी सेना आक्रामक होती जा रही हैं। वहीं यू्क्रेन भी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। रूस ने पिछले 24 घंटे में खारकीव पर 66 बार हमले किए हैं। इन हमलों में एक बच्चे समेत 11 लोगों की मौत हो गई। उधर, रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि हम शांति वार्ता के लिए यूक्रेन में अपना सैन्य अभियान नहीं रोकेंगे।

बता दें कि रूस के यूक्रेन पर हमले को दो महीने पूरे हो चुके हैं। वहीं रूस यूक्रेन पर अपने किए गए हमले को विशेष सैन्य अभियान बताता हैं। लावरोव ने कहा राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले दौर की वार्ता के दौरान सैन्य अभियान को रोकने का आदेश दिया था, लेकिन अब हमारी स्थिति बदल चुकी है

हमें यूक्रेन के साथ वार्ता जारी रखने का कोई कारण नहीं दिखता, लेकिन अगर वार्ता का अगला दौर होता भी है, तो भी हम अपना अभियान जारी रखेंगे। इसी बीच, रूसी सेना का बड़ा काफिला अब इजुम शहर और नीपर नदी के आसपास देखा गया हैं। अमरीकी एक्सपर्ट का कहना है कि रूस का 12.8 किलोमीटर का लंबा काफिला इजुम शहर की तरफ बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीर भी सामने आई हैं।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel