‘हिंसा बर्दाश्त नहीं’, दो गुटों के बीच हुए विवाद पर बोला जेएनयू प्रशासन, छात्रों को दी वॉर्निंग
विश्वविद्यालय के कावेरी छात्रावास में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े दो समूहों के बीच ‘मेस’ में रामनवमी पर कथित तौर पर नॉनवेज को लेकर झड़प हो गई थी। पुलिस ने बताया कि घटना में छह छात्र घायल हुए हैं।
रजिस्ट्रार ने छात्रों से एक आधिकारिक अपील में कहा, ‘‘ घटना को गंभीरता से लेते हुए कुलपति, डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों ने छात्रावास का दौरा कर छात्रों से मुलाकात की। कुलपति ने उनसे कहा कि परिसर में किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और छात्रों को शांति तथा सद्भाव बनाए रखना चाहिए।’’
इसे भी पढ़ें:- आखिर जेएनयू में विवाद की वजह क्या थी? ABVP अध्यक्ष ने लेफ्ट पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने कहा, ‘‘ जेएनयू प्रशासन, परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा के प्रति ‘कतई बर्दाश्त नहीं’ के अपने संकल्प को दोहराता हैं। छात्रों को ऐसी घटनाओं में शामिल होने से बचने की भी चेतावनी दी जाती है, जिससे परिसर में शांति और सद्भाव भंग हो। यदि कोई इस तरह के कृत्य में लिप्त पाया जाता है तो विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।’’ पुलिस के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें