Ads Right Header

UP MLC Election Result 2022: सुबहा आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए


UP MLC Elections Results: यूपी विधान परिषद की 27 सीटों के लिए हुए मतदान के आज परिणाम आने लगे हैं। आज सुबह आठ बजे से जिलों के मुख्यालय में वोटों की गिनती जारी हैं। बता दें कि वोटों की गिनती के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

बता दें कि इसके लिए सभी मतगणना केंद्रों पर आब्जर्वर की तैनाती भी की गई हैं। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की 35 निकाय सीटों पर 36 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया चार फरवरी को ही शुरू हुई थी, लेकिन विधानसभा चुनाव की वजह से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था। 25 मार्च तक इसके लिए नामांकन दाखिल किये गये थे।

बुलडोजर बना चर्चा का विषय

MLC चुनाव में भी बुलडोजर का क्रेज देखने को मिला। कई मतदाता बुलडोजर पर बैठकर अपने मत का प्रयोग करने लालगंज विकासखंड के बूथ पर पहुंचे। बुलडोजर पर बैठकर मत का प्रयोग करने पहुंचे मतदाताओं की खूब चर्चाएं हुईं। बुलडोजर चुनाव के दिन का आकर्षण का केंद्र भी बना रहा. लोग चर्चाएं भी करते दिखे और बुलडोजर पर बैठकर अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे।

सोनिया गांधी ने वोट नहीं डाला

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के रायबरेली (Raebareli) में कुल 4 प्रत्याशियों ने एमएलसी पद के लिए पर्चा भरा था जिसमें बीजेपी से दिनेश प्रताप सिंह राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, सपा से जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शंकर सिंह, वीरेंद्र यादव और दो निर्दलीय वीरेंद्र सिंह, मनीष कौशल शामिल हैं। बता दें कि जिले की सांसद सोनिया गांधी MLC चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने नहीं पहुंचीं थी।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel