Ads Right Header

Ram Navami 2022: देशभर में आज रामनवमी की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Ram Navami 2022: देशभर में आज रामनवमी की धूम, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं


देशभर में आज रामनवमी मनाई जा रही हैं। चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 2 अप्रैल से शुरू हुआ था और अब यह आज समाप्त होने जा रहा हैं। राम नवमी का बहुत महत्व है, क्योंकि इस दिन को भगवान राम के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जिन्हें भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में जाना जाता हैं। इस मौके पर देश के पीएम मोदी, राष्ट्रपति राम नाम कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने देशवासियों को बधाई दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान राम ने हमें सदाचार, सहिष्णुता, दया और भाईचारे के मूल्यों का अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि रामनवमी भगवान राम के आदर्शों को याद करने और उन्हें अपने जीवन पर लागू करने का एक पावन अवसर है, राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारा जीवन अपने कर्तव्यों का निवहॅन करते हुए इन शाश्वत मूल्यों से दिशा-निर्देशित होता हैं। आइए स्वयं को उस पथ पर चलने के लिए समर्पित करें जो भगवान राम ने दिखाया था और एक गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करने का संकल्प लें। रामनवमी के पावन अवसर पर मैं अपने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देता हूं।

उनके अलावा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने भी राम नवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा, 'में भगवान राम के जन्मदिवस के रूप में मनाए जाने वाले राम नवमी के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हू' भारतीय परम्परा के अनुसार, भगवान श्रीराम भलाई, साहस और करुणा की प्रतिमूर्ति है. उनका जीवन सत्य, न्याय, बड़ों के प्रति सम्मान और समस्त मानव जाति के प्रति प्रेम का पर्याय है,

पीएम ने इस तरह दी बधाई

इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को रामनवमी की ढेरों शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, भगवान श्रीराम की कृपा से हर किसी को जीवन में सुख शांति और समृद्धि प्राप्त हो जय श्रीराम

गृह मंत्री अमित शाह ने भी दी बधाई

समस्त देशवासियों को रामनवमी के महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जीवन हमें मर्यादाओं का पालन कर सत्य व धर्म के मार्ग पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री राम सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाए रखें।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel