Indo Bangladesh Border: बीएसएफ ने भारत में घुसने की कोशिश कर रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शनिवार को भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन महिलाओं एवं एक बच्चे समेत छह बांग्लादेशियों को पकड़ा एवं उस पड़ोसी देश के सीमा प्रहरी बल के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बीएसएफ के एक बयान के अनुसार रानघाट एवं जीतपुर सीमा चौकियों पर इस पार आने की कोशिश कर रहे इन छह लोगों को पकड़ा गया।
बाद में उन्हें 24 परगना जिले के सीमा चौकियों पर बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) के हवाले कर दिया गया। पूछताछ में सामने आया कि पकड़े गए कुछ बग्लादेशी नागरिक अपने रिश्तेदारों से मिलने भारत आ रहे थे, जबकि अन्य काम की तलाश में भारत आना चाहते थे और उन्होंने सीमा पार करने के लिए अलग अलग दलालों को 5 से 14 हजार टका तक दिया हैं। गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों को मानवीयता और सद्भावना के चलते बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के हवाले कर दिया गया।
आरोपियों की पहचान :
i) सबूण बारो दत्ता (73), गांवलक्ष्मीपुर जिलाफरीदपुर
ii) सुजान मरीधा (27) गगनी, जिलाबारहाट
iii) सफीना खातून (30) गाव बोराजा बक्शा, जिलासतखोर,
IV) उम्मा खुलसुन (26), गोवतवश टेकबारी, जिला नारायणगज
v) पोरमिला मंडल (27), गावगोपालपुर जिला गोपालगंज और इसका पुत्र जब मंडल के रूप में हुई हैं।
घुसपैठ रोकने के लिए कड़ा कदम उठा रही है बीएसएफ
योगिंदर अग्रवाल 68 वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है जिसके चलते कुछ लोग पकड़े जा रहे पकड़े गए लोगों के अपराध की गंभीरता को देखते हुए और दोनों देशों के बॉर्डर गार्डिंग फॉर्स के आपसी सहयोग और सद्धवाना के चलते उनमें से कुछ को बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश को सौंपा दिया जाता है।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें