Ads Right Header

J&K: मुठभेड़ में मारे गए 2 आतंकी, कुछ समय पहले CRPF के काफिले पर हुए हमले में थे शामिल

   Image Source (ANI)


J&K:
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवानों पर हाल में हुए हमले में शामिल 2 आतंकवादी   मुठभेड़ में मारे गए, जबकि तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बिशंबर नगर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

अधिकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके चलते आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई और एक आतंकवादी मारा गया। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया आतंकवादी चार अप्रैल को श्रीनगर के मैसूमा इलाके में हुए हमले में शामिल था, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel