Ads Right Header

JahangirPuri Violence: बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, कहा-संवैधानिक मूल्यों को ढ़हाया गया

 JahangirPuri Violence: बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी, कहा-संवैधानिक मूल्यों को ढ़हाया गया

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के बाद आज एमसीडी द्वारा अतिक्रमण हाटने के लिए की गई बुलडोजर कार्रवाई ने एक बार फिर से देश की राजनीति गरमा गई हैं। बुलडोजर के जरिए दुकानें गिराए जाने को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला हैं। राहुल ने कहा कि, यह लोग संवैधानिक मूल्यों को विध्वंस कर रहे हैं। राहुल गांधी ने पीएम मोदी से "नफरत के बुलडोजर" को बंद करने का आग्रह किया हैं।

बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के राहुल गांधी ने ट्वीट कर रहा कि, यह गरीबों और अल्पसंख्यकों को सरकार की तरफ प्रायोजित रूप से निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा को इसके बजाय उनके दिलों में नफरत को दूर करना चाहिए। वहीं, कांग्रेस की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद दिल्ली के जहांगीरपुरी में एमसीडी की कार्रवाई जारी रहने को लेकर भी सवाल उठाया गया।

पार्टी ने इसे 'सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना' करार दिया। कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख में चीनी अतिक्रमणों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने को कहा। इस मामले पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि राजनीति का खेल अब बहुत ज्यादा गंदा हो गया। जहांगीरपुरी में बुलडोजर कार्रवाई की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया, बेबस और लाचार हर एक बंदा हो गया, अब राजनीतिक खेल बहुत गंदा हो गया हैं।

इससे पहले आज सुबह ही राहुल गांधी ने मंहगाई के मुद्दे पर ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, 'मोदी जी, महंगाई का दौर चल रहा है। इस दौरान बिजली कटौती से छोटे उद्योग धराशायी हो जाएंगे। जिससे भविष्य में नौकरियों का और नुकसान होगा, इसलिए नफरत के बुलडोजर बंद करो और बिजली संयंत्रों को चालू करो।'

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel