पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास पर कसा शिकंजा, घर पहुंचकर दी दबिस, IT एक्ट में मामला दर्ज
कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है। एक समय मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए भगवंत मान को आगाह कर रहा हूं कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे।'
सुबह-सुबह पंजाब पुलिस द्वार पर पधारी है।एक समय, मेरे द्वारा ही पार्टी में शामिल कराए गए @BhagwantMann को आगाह कर रहा हूँ कि तुम, दिल्ली में बैठे जिस आदमी को, पंजाब के लोगों की दी हुई ताक़त से खेलने दे रहे हो वो एक दिन तुम्हें व पंजाब को भी धोखा देगा।देश मेरी चेतावनी याद रखे🙏🇮🇳 pic.twitter.com/yDymGxL1gi
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) April 20, 2022
पंजाब चुनाव से ठीक पहले कुमार ने केजरीवाल पर लगाए थे ये आरोप
माना जा रहा है कि केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की ओर से कुमार विश्वास के खिलाफ बदले की कार्रवाई की जा रही हैं। दरअसल, पंजाब चुनाव से ठीक पहले कुमार विश्वास ने आरोप लगाया था कि अरविंद केजरीवाल खालिस्तान समर्थकों के साथ लेकर पंजाब चुनाव लड़ रहे हैं और केजरीवाल ने उनसे कथिततौर पर कहा था कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री या खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें:- राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बीजेपी पर हमला, बोले-भाजपा का हिंदुत्व सिर्फ चुनाव जीतना हैं।
पंजाब चुनाव से ठीक पहले यह मुद्दा गर्माया था और भाजपा ने कुमार विश्वास के आरोप वाला यह वीडियो वारयल किया था। हालांकि पंजाब चुनावों में इसका असर नहीं हुआ और आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की और भगवंत मान पंजाब में आप की सरकार के पहले सीएम बने।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें