Ads Right Header

'आदिजाति महासम्मेलन' में पहुंचे पीएम, 22 हजार करोड़ की परियोजनाओं कि किया शुभारंभ, जानें क्या-क्या कहा?

'आदिजाति महासम्मेलन' में पहुंचे पीएम, 22 हजार करोड़ की परियोजनाओं कि किया शुभारंभ, जानें क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने अपने तीन दिवसीय दौरे गुजरात में आखिरी दिन दाहोद में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि, दाहोद अब मेक इन इंडिया का भी बहुत बड़ा केंद्र बनने जा रहा हैं। गुलामी के कालखंड में यहां स्टीम लोकोमोटिव के लिए जो वर्कशॉप बनी थी, वो अब मेक इन इंडिया को गति देगी।

22 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत
पीएम मोदी ने कहा कि, मैं सिर झुकाकर कह सकता हूं कि भारत का कोई भी आदिवासी क्षेत्र हो, मेरे आदिवासी भाई-बहनों का जीवन पानी जितना पवित्र और नई कोपलों जितना सौम्य होता हैं। मैंने दाहोद में अनेकों परिवारों के साथ, पूरे क्षेत्र में बहुत लंबा समय बिताया हैं। आज दाहोद और पंचमहाल के विकास से जुड़ी 22 हज़ार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया हैं। 

जिन परियोजनाओं का आज उद्घाटन हुआ है, उनमें एक पेयजल से जुड़ी योजना है और दूसरी दाहोद को स्मार्ट सिटी बनाने से जुड़ा प्रोजेक्ट हैं। पानी के इस प्रोजेक्ट से दाहोद के सैंकड़ों गांवों की माताओं बहनों का जीवन बहुत आसान होने वाला हैं। अब दाहोद में 20 हज़ार करोड़ रुपए का कारखाना लगने वाला हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, आज भारतीय रेल आधुनिक हो रही है, विद्युतीकरण तेजी से हो रहा हैं। मालगाड़ियों के लिए अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की विदेशों में भी डिमांड बढ़ रही हैं। इस डिमांड को पूरा करने में दाहोद बड़ी भूमिका निभाएगा। भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में है जो 9 हज़ार हॉर्स पावर के शक्तिशाली लोको बनाता हैं। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel