Ads Right Header

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, गांधीनगर में विद्या समीक्षा केंद्र में छात्रों से हुए रूबरू

तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर PM मोदी, गांधीनगर में विद्या समीक्षा केंद्र में छात्रों से हुए रूबरू

PM नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर गांधीनगर पहुंचे। गांधीनगर में पीएम मोदी ने स्कूल के कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का दौरा किया। इसके बाद पीएम मोदी गांधीनगर में ही विद्या समीक्षा केंद्र में पहुंचे। यहां पीएम छात्रों और शिक्षकों से रूबरू हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने शिक्षकों से बात की, जानने की कोशिश की टेक्नॉलॉजी को सीखने में किस तरह की परेशानियां आ रही हैं।

विद्या समीक्षा केंद्र की शिक्षकों ने पीएम मोदी को बताया कि उन्होंने कोविड के दौरान ऑनलाइन सिस्टम के जरिए छात्रों की पढ़ाई जारी रखवाई। इतना ही नहींविद्या समीक्षा केंद्र ने एक पोर्टल डेवलअप किया है, जिस पर सभी छात्र आसानी से अपनी क्लास अटेंड कर सकते हैं।

पीएम के गुजरात दौरे का शेड्यूल  

  • 19 अप्रैल को सुबह करीब 10 बजे बनासकांठा के दियोदर में बनास डेयरी संकुल में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। 
  • 19 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे वो जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडिशनल मेडिसिन की आधारशिला रखेंगे। 
  • 20 अप्रैल को लगभग 10.30 बजे गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश और नवाचार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

  • दोपहर करीब 3.30 बजे दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शामिल होंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। 

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel