Ads Right Header

PM मोदी-अमित शाह की मिमिक्री करना युवक को पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार


मध्य प्रदेश के जबलपुर में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मिमिक्री करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। आरोप है कि वह अपने दोस्तों के बीच पीएम मोदी और अमित शाह की नकल कर रहा था। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। मामला ओमती थाना क्षेत्र का हैं। ओमती थाना प्रभारी एसपीएस बघेल ने बताया कि, छोटी ओमती के रहने वाले अदिल अली पीएम नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की मिमिक्री कर रह था, जो ठीक नहीं है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया गया फिर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

बता दें कि वायरल वीडियो में अदिल अली अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ है। वीडियो देखने से रात का लग रहा है। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की नकल करते दिख रहा है। इसी दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel