Ads Right Header

Jahangirpuri Violence: बिना इजाजत निकाली गई थी शोभायात्रा, बजरंग दल और विहिप पर FIR, प्रेम शर्मा गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence: बिना इजाजत निकाली गई थी शोभायात्रा, बजरंग दल और विहिप पर FIR, प्रेम शर्मा गिरफ्तार

Jahangirpuri Violence: हनुमान जयंती के मौके पर राजधानी दिल्ली के जहागीरपुरी में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की हैं। विहिप और बजरंग दल पर बिना इजाजत के शोभायात्रा निकालने का आरोप लगा हैं।

इस मामले में दिल्ली पुलिस ने विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा को भी गिरफ्तार किया हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि विहिप के जिला सेवा प्रमुख प्रेम शर्मा ने बिना पुलिस इजाजत के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा निकाली थी। डीसीपी एनडब्ल्यू उषा रंगनानी ने कहा, 17 अप्रैल को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के दिल्ली प्रांत के आयोजकों ने बिना अनुमति के शोभायात्रा निकाली थी. इस मामले में दोनों ही संगठनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. विश्व हिंदू परिषद के जिला सेवा प्रमुख आरोपी प्रेम शर्मा के खिलाफ भी पुलिस ने एक्शन लिया हैं, और उन्हें गिरफ्तार कर लिया हैं।

क्या है पूरा मामला?

जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार शाम शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपा अंसार समेत 24 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके अलावा 2 नाबालिग भी पकड़े गए हैं. गृह मंत्रालय ने सीआरपीएफ एवं आरएएफ की

पांच अतिरिक्त कंपनियां तैनात कर दी हैं।

इलाके में फिलहाल शांति का माहौल हैं। गृह मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर सीआरपीएफ और आरएएफ की पांच और कंपनियां भेजी हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी हैं। वहीं, इस मामले के 4 और आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने रोहिणी कोर्ट में पेश किया। इन सभी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि हिंसा के मुख्य आरोपी अंसार और असलम की पुलिस कस्टडी को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया है..

9 लोग जख्मी, इनमें 8 पुलिसकर्मी

जहांगीरपुरी में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने बताया कि हिंसा में 9 लोग जख्मी हुए हैं, इनमें 8 पुलिसकर्मी हैं। ये दर्शाता है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। इसके चलते नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचा, इतना ही नहीं जब अस्थाना से पूछा गया कि क्या जहांगीरपुरी हिंसा केस में हो रही एकतरफा कार्रवाई हो रही है, तो उन्होंने जवाब दिया, "नहीं.. हिंसा में शामिल दोनों पक्षों के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel