Ads Right Header

DC vs PBKS : वार्नर का तूफानी अर्धशतक, दिल्ली ने पंजाब को 9 विकेट से हराया


दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2022 का 32वां मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवरों में 115 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। पंजाब की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाया। लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ही 6 ओवरों में 81 रन जोड़ लिए। इसके बाद दिल्ली की टीम ने एक विकेट गंवाने के बाद लक्ष्य को 10.3 ओवर में ही 119 रन बनाकर हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए वार्नर ने 30 गेंदों पर 60 रन की पारी खेलकर टीम को बड़ी जीत दिलाई।

दिल्ली कैपिटल्स (दूसरी पारी)

116 रन के लक्ष्य का पीछा करने आई दिल्ली की टीम को सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर ने तेज शुरूआत की। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले 6 ओवरों में टीम के लिए 83 रन जोड़ डाले। दिल्ली की टीम को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा। शॉ ने 20 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर राहुल चाहर की गेंद का शिकार बने। डेविड वार्नर ने 30 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को बड़ी जीत दिलाई। वहीं सरफराज खान ने भी 12 रन की पारी खेली।

आईपीएल 2022 में प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

पंजाब किंग्स 

मयंक अग्रवाल (कप्ताव), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel