IPL 2022 DC vs PBKS: पंजाब किंग्स हुई ऑलआउट, दिल्ली कैपिटल्स को दिया 116 रनों का लक्ष्य
आईपीएल 2022 का 32वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मुंबई के बेब्रोर्न स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पंजाब टीम लगातार 20 ओवर में 115 रनों पर ऑलआउट हो गई।
पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन उसके बाद दिल्ली के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। पंजाब की टीम की तरफ से कप्तान मयंक अग्रवाल ने 24 रन बनाए और जितेश शर्मा ने 32 रन जड़े। मगर इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा किसी और खिलाड़ी के बल्ले से बड़ी पारी नहीं निकली। वहीं, डीसी की और से ललित यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि मुस्तफिजुर रहमान को 1 विकेट मिला।
आईपीएल 2022 में प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:
पंजाब किंग्स
मयंक अग्रवाल (कप्ताव), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स
पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें