Mahindra XUV 300 और Tata Punch में बेहतर कौन ? ये रहें स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
जब कोई व्यक्ति बाजार में कार खरीदने के लिए विकल्प तलाशने लगता है, तो स्वाभाविक है कि एक ही सेगमेंट की कुछ कारों को लेकर उसके मन में कन्फ्यूजन पैदा हो जाए ये कोई बड़ी बात नहीं हैं। ऐसे में आज हम महिंद्र XUV 300 और Tata Punch, इन दोनों कारों की कीमत, इंजन और फीचर्स का कंपैरिजन करेंगे क्योंकि यह दोनों एक ही सेगमेंट की कारें हैं। इससे अगर किसी के मन में इन दोनों कारों को लेकर कोई कन्फ्यूजन होगा, तो वह दूर हो जाएगा।
कीमत
Mahindra XUV 300 के W4 (पेट्रोल) वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8.16 लाख रुपये हैं। वहीं, इसके टॉप वैरिएंट W8 (O) पेट्रोल की कीमत 12.03 लाख रुपये से शुरू हैं। इसके अलावा, अगर Tata Punch की कीमत की बात करें तो यह 5.67 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू होती हैं। यह कीमत इसके प्योर पंच वैरिएंट की हैं। कार की कीमत 8.88 लाख रुपये तक जाती हैं। यह टॉप वैरिएंट की कीमत हैं।
इसे भी पढ़ें:- टाटा अल्ट्रोज को कंपनी ने इस खास फीचर के साथ किया लॉन्च, अब और भी आसान होगा चलाना
इंजन
महिंद्रा XUV 300 पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शंस में आती हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 110 पीएस पावर और 200 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम हैं। वहीं, 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो 117 पीएस पावर और 300 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता हैं। दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड एमटी और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलता हैं।
टाटा पंच में 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 86 पीएस पावर और 113 एनएम टॉर्क जनरेट कर सकता हैं। इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शन मिलता हैं। पेट्रोल मैनुअल 18.97 किलोमीटर प्रति लीटर और पेट्रोल ऑटोमेटिक 18.82 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती हैं।
फीचर्स
महिंद्रा XUV 300 एक 5 सीटर एसयूवी कार है, जिसमें सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले स्पोर्ट करने वाला 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ऑटो एसी और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे तमाम फीचर्स मिलते हैं। यह वैरिएंट के आधार पर बदल भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- Xpulse 200 4V: नए अवतार में Hero की सस्ती एडवेंचर बाइक लॉन्च, कीमत 1.28 लाख रुपये
टाटा पंच में 7.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमेटिक हेडलाइटें, वाइपर और क्रूज कंट्रोल जैसे कई फीचर मिलते हैं। यह फीचर्स भी वैरिएंट के आधार पर कम या ज्यादा हो सकते हैं। इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर दिए गए हैं।





Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें