Ads Right Header

RR vs RCB: बैंगलोर ने लगातार दूसरा मैच जीता, राजस्थान को चार विकेट से हराया

 RR vs RCB: बैंगलोर ने लगातार दूसरा मैच जीता, राजस्थान को चार विकेट से हराया

IPL 2022 के 13वें मुकाबले में Royal Challengers Bangalore ने Rajasthan Royals को 4 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स को पहली हार का सामना करना पड़ा। पहले खेलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 169 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 6 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

IPL 2022 में राजस्थान को मिली पहली हार

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को पहला झटका 6 के स्कोर पर ही लग गया। यशस्वी जैसवाल 4 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद बटलर और पडिक्कल ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। पडिक्कल 37 रन बनाकर चलते बने। इस मैच में कप्तान संजू सैमसन कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर आउट हो गए। राजस्थान ने तीसरा विकेट 86 के स्कोर पर गंवाया।

RR vs RCB: बैंगलोर ने लगातार दूसरा मैच जीता, राजस्थान को चार विकेट से हराया

उसके बाद बटलर और हेटमायर ने मिलकर 83 रनों की साझेदारी की और इस दौरान कोई विकेट भी गिरने नहीं दिया। बटलर ने 6 छक्कों के सहारे 70 रन बनाए और हेटमायर ने 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इन दोनों की शानदार पारी के बदौलत राजस्थान ने 3 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत अच्छी रही। पहला झटका 55 के स्कोर पर लगा। फाफ डु प्लेसिस 29 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद अनुज रावत भी 26 रन बनाकर 61 के स्कोर पर चलते बने। 62 रन पर लगातार दो झटके लग गए। विराट कोहली 5 और विल्ली बिना खाता खोले ही लौट गए। उसके बाद रदरफोर्ड भी 5 रन बनाकर 87 के स्कोर पर आउट हो गए।

RR vs RCB: बैंगलोर ने लगातार दूसरा मैच जीता, राजस्थान को चार विकेट से हराया

यहां से टीम संकट में आ गयी। दिनेश कार्तिक और शाहबाज अहमद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड को तेजी से चलाया। 154 रन पर शाहबाज अहमद 45 रन बनाकर आउट हो गयी। अंत मे दिनेश कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिला दी। दिनेश कार्तिक ने नाबाद 44 रनों की पारी खेली। राजस्थान रॉयल्स के लिए गेंदबाजी करते हुए चहल ने 2 और बोल्ट ने 2 विकेट लिए।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel