Political
Politics
BJP Foundation 2022: स्थापना दिवस को लेकर बीजेपी ने की तैयारियां, पीएम मोदी भी करेंगे संबोधित।
मंगलवार, 5 अप्रैल 2022
0
भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। जिसे लेकर पार्टी की तरफ से तमाम तरह की तैयारियां कर ली गई हैं। बीजेपी नेता अरुण सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी इस बात की जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि, कल ठीक 10 बजे पीएम मोदी देशभर के बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
मंत्री से लेकर विधायक तक लेंगे हिस्सा
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के स्थापना दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए अरुण सिंह ने बताया कि, भाजपा के सभी मंडलों में, जिला कार्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा। साथ ही शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, सभी किसी न किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा मुख्यालय पर ध्वजारोहण करेंगे और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। यहां रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जायेगा।
सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने की तैयारी
बीजेपी नेता की तरफ से बताया गया कि, पार्टी ने तय किया है कि 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाया जाएगा। सामाजिक न्याय पखवाड़े माध्यम से केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जिले और मंडलों तक ले जाने का काम बीजेपी के कार्यकर्ता करेंगे. 12 अप्रैल को हम टीकाकरण दिवस के रूप में मनाएंगे। 13 अप्रैल को गरीब कल्याण अन्न योजना से संबंधित कार्यक्रम देशभर में होगा।
14 अप्रैल को बाबा साहेब अंबेडकर जी की जयंती पर बूथ स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अरुण सिंह ने बताया कि, 15 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति कल्याण के लिए जो काम हुआ है और उसके साथ अनुसूचित जनजातीय समाज के जिन लोगों ने समाज के लिए विशिष्ट काम किया है, उनको सम्मानित करने का काम भी भाजपा कार्यकर्ता करेंगे।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें