Ads Right Header

IPL 2022 PBKS vs SRH : पंजाब का गिरा पहला विकेट, कप्तान शिखर धवन 8 रन बनाकर हुए आउट

 

IPL 2022 का 28वां मैच आज खेला जा रहा है। डबल हेडर के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीम आमने-सामने हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बॉलिंग का फैसला किया हैं। मयंक अग्रवाल चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, वहीं उनकी जगह शिखर धवन पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 10 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कप्तान शिखर धवन आठ रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर आउट हो गए।  जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर मौजूद है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

सनराइज़र्स हैदराबाद :

अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, शशांक सिंह, जगदीश सुचीत, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक

पंजाब किंग्स : 

शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टॉ, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख़ ख़ान, ओडीन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel