Ads Right Header

पत्रकार देव सैनी ने एक्टिंग की दुनिया में रखा कदम, अखाड़ा वेब सीरीज में दिखाएंगे दम


पत्रकारिता को सीने से लगाए रखने वाले देव ने अब साथ ही साथ अभिनय के क्षेत्र में भी कदम रख लिया है। अपनी जिंदादिली और हाजिर जवाबी में माहिर देव ने एक अलग ही पहचान बनाने के लिए फिल्मों की और रुख किया है जो अब संजय संजू सैनी द्वारा लिखित हरियाणवी वेब सीरीज 'अखाड़ा' में अभिनय करते नजर आएंगे. साथ ही उन्होंने इस वेब सीरीज में एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम किया है, ये वेब सीरीज जल्द ही दर्शकों के सामने होगी।


टीवी पत्रकारिता के प्रोग्रामिंग डिविजन में जबरदस्त पकड़ रखने वाले देव सैनी ने शुरुआत प्रिंट से की थी और एक नेशनल न्यूज पेपर में स्क्रिप्ट राइटिंग की ट्रैनिंग लेकर टीवी की दुनिया में कदम रखा था।  देव प्रोग्राम का निर्देशन करने और स्क्रिप्ट राइटिंग के साथ साथ पैकेज पर अपनी अच्छी पकड़ रखते  है। जिसके चलते अब वो खबरों की दुनिया के साथ lसाथ अब वो अभिनय में भी हाथ आजमाने लगे हैं।


देव सैनी बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही फिल्में देखने का शोक था, जिसके लिए वो रात रात भर जागकर फिल्में देखते थे, यहीं से उनके दिल में फिल्मी दुनिया में एक अलग मुकाम बनाने की जिज्ञासा पैदा हुई। और इसको पूरा करने के लिए मास कम्युनिकेशन में बैचलर और मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर पहले पत्रकारिता में कदम रखा और अब हिंदी पत्रकारिता को अपनी सेवाएं देते हुए फिल्मी जगत की और रुख कर लिया है। जो अब वेब सीरीज 'अखाड़ा' में एक दमदार रोल निभाते नजर आएंगे। वेब सीरीज की सारी शूटिंग पूरी हो चुकी है।


बतादें कि देव सैनी हरियाणा के जींद जिले के गांव बरौली के रहने वाले हैं जो बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक्टिंग के भी कायल हैं।  देव सैनी का कहना है कि ज़िंदगी में आप कई बार गिरोगे लेकिन गिरने से ज़्यादा ज़रूरी ये है कि गिरने के बाद क्या आप वापस खड़े होने की हिम्मत रखते हैं या नहीं, अगर हां, तो आप ज़िंदगी की जंग के हीरो हैं। बहरहाल देव सैनी कई वेब सीरीज में नजर आएंगे, जो जल्‍द ही फ्लोर पर आने वाली हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel