Ads Right Header

Amarnath Yatra 2022: जून में शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, ऐसे करें यात्रा के लिए रजिस्‍ट्रेशन


Amarnath Yatra 2022लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बाबा बर्फानी के भक्तों की इच्छा पूरी होने जा रहीं हैं। दरअसल इस बार फिर से अमरनाथ यात्रा के लिए मंजूरी दी जा चुकी हैं। बता दें कि 30 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत होगी और कोविड प्रोटोकॉल के साथ 43 दिनों तक अमरनाथ यात्रा चलेगी। बाबा अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक रूप से बर्फ का शिवलिंग तैयार हो जाता हैं। इस के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त अमरनाथ यात्रा का हिससा बनते हैं।

हिमालय की गोद में स्थित बाबा अमरनाथ की गुफा चमत्कारिक मानी जाती हैं। गुफा के बारे में बात करें तो ये 19 मीटर लंबी, 16 मीटर चौड़ी और इसकी ऊंचाई 11 मीटर हैं। बाबा अमरनाथ की गुफा में प्राकृतिक तरीके से बर्फ का शिवलिंग तैयार होता हैं। इसलिए इसे भक्त स्वयंभू हिमानी शिवलिंग और बाबा बर्फानी के नाम से भी पुकारते हैं। 

मान्यता है कि ये दुनिया में अकेला ऐसा शिवलिंग है जिसका आकार चंद्रमा की रोशनी के आधार पर तय होता हैं। सावन में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन ये शिवलिंग पूरा हो जाता हैं। फिर अमावस्या तक इसके आकार में कमी आती जाती हैं।

ऐसे करें यात्रा के लिए रजिस्‍ट्रेशन

अगर आप भी इस यात्रा पर जाना चाहते हैं तो इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट और मोबाइल ऐप से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आप सबसे पहले https://jksasb.nic.in/register.aspx वेबसाइट पर जाएं। जहां पर आपसे जुड़ी सारी जानकारी मांगी जाएगी। इसमें यात्री का नाम, एड्रेस और मेडिकल हिस्ट्री की जानकारी भी ली जाएगी। इसके साथ ही ऊपर दिए गए डॉक्यूमेंट भी आपको अपलोड करना होगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए चाहिए ये डॉक्यूमेंट

यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालु का हेल्थ सर्टिफिकेट

उसकी चार पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

यात्री का एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म पूरा फिल किया होना चाहिए।

रजिस्‍ट्रेशन के लिए पात्रता

अमरनाथ यात्रा 2022 में आवेदन करने के लिए आपकी उम्र 13 साल से 75 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अगर कोई महिला 6 महीने से ज्यादा की गर्भवती है तो वह इस यात्रा में हिस्सा नहीं ले सकती हैं।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel