गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे बिहार, सीएम नीतीश ने किया स्वागत
मध्य प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के एक दिन बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (23 अप्रैल 2022) बिहार दौरे पर हैं। बिहार के एक दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का एयरपोर्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने उनकी अगवानी की। आजादी के अमृत महोत्सव के हिस्से के तौर पर स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही सार्वजनिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबकि अमित शाह से मुलाकात के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि कुंवर सिंह जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाए।
इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा "जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला"
बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर में सन् 1857 की क्रांति के दौरान 80 साल की उम्र में अंग्रेजाें के दांत खट्टे कर देने वाले बाबू वीर कुंवर सिंह ने अपनी जगदीशपुर रियासत को स्वतंत्र करा लिया था। युद्ध के दौरान घायल हो जाने के कारण कुछ दिनों बाद वे वीरगति को प्राप्त हो गए। अंग्रेजों पर उनकी विजय की स्मृति में उनके जगदीशपुर स्थित किला परिसर में हर साल कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया जाता है। इस साल यह आयोजन बड़े पैमाने पर हो रहा है, जिसमें शिरकत करने गृहमंत्री अमित शाह आए हैं।
इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा: साथ आए हिंदू-मुस्लिम संगठन, एक-दूसरे से मांगी माफी।
खास बात यह भी है कि समारोह में 75 हजार राष्ट्रध्वज फहरा कर किसी एक आयोजन में एक जगह राष्ट्रध्वज फहराने का विश्व रिकार्ड भी बनाया जाएगा। अभी तक ऐसा रिकार्ड पाकिस्तान के नाम है।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें