Ads Right Header

कांगड़ा में कांग्रेस-बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा "इन्होंने हिमाचल को लूटने का ही काम किया"

कांगड़ा में कांग्रेस-बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा "इन्होंने हिमाचल को लूटने का ही काम किया"

पंजाब में जीत परचम फैहराने करने के बाद अब आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में एंट्री का इरादा ज़ाहिर किया हैं। राज्य के मंडी जिले में आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रोड शो किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने पहाड़ी राज्य के लोगों से एक मौका देने की अपील की। उन्होंने कहा कि आपने 30 साल कांग्रेस को दिए हैं, जबकि 17 साल भाजपा को भी मौका देकर देख लिया।

इसे भी पढ़ें:- गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे बिहार, सीएम नीतीश ने किया स्वागत

अब आम आदमी पार्टी को 5 साल के लिए मौका दे दीजिए, हम दिखा देंगे कि वास्तव में विकास क्या होता है। अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम नहीं जानते कि राजनीति कैसे की जाती है। लेकिन हम यह जानते हैं कि कैसे स्कूल खोले जाते हैं और भ्रष्टाचार समाप्त किया जाता है।'

इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा "जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला"

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमने दिल्ली में विकास किया है और पंजाब को भी उसी रास्ते पर आगे ले जा रहे हैं। खुली जीप में रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'आपने 30 साल कांग्रेस को दिए और 17 साल भाजपा को दिए हैं। इन सभी लोगों ने हिमाचल को लूटने का ही काम किया है। हमें सिर्फ 5 साल दे दो। यदि आप संतुष्ट न हों तो फिर हमें हटा सकते हैं।' भाजपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताते अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप आम आदमी की पार्टी है, जिसका एकमात्र मकसद विकास करना है। 

इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा: साथ आए हिंदू-मुस्लिम संगठन, एक-दूसरे से मांगी माफी। 


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel