Ads Right Header

Jahangirpuri Violence: साथ आए हिंदू-मुस्लिम संगठन, एक-दूसरे से मांगी माफीi

Image Source (ANI)
दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती की शोभायात्रा को लेकर जगह-जगह हुई हिंसा की घटनाओं के बाद आज शांतिपूर्ण रहा। सद्भावना बैठक में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए। इस बीच दोनों पक्षों के लोगों ने कहा हनुमान जयंती पर हुए बवाल से पहले भी दोनों पक्ष इलाके में सौहार्द के साथ रह रहे थे और आगे भी ऐसा ही चलता रहेगा। इस मौके पर डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि यह बैठक विश्वास बहाली का उपाय है कि सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिल जुल कर रहे हैं। हम इलाके से सुरक्षा व्यवस्था को कम कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा "जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला"

शुक्रवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में सद्भावना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य बीते दिनों हिंसा और आगजनी के बाद इलाके में हुई बुलडोजर कार्रवाई के बाद इलाके में तनाव को कम करने को लेकर की गई थी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस सद्भावना बैठक में इलाके में रह रहे हिन्दू और मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर गिले-शिकवे दूर किए और हाल ही में हुई घटनाओं पर माफी मांगी।

वहीं इस मौके पर डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा कि यह बैठक विश्वास बहाली का उपाय है ताकि सभी लोग एक-दूसरे के साथ मिल-जुल कर रहें। हम इलाके से सुरक्षा व्यवस्था को कम कर रहें हैं।

गौरतलब है कि, 16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक आम नागरिक और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दोनों समुदायों के 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दो किशोरों को भी हिरासत में लिया गया है।


Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel