जहांगीरपुरी में MCD की कार्रवाई पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया, "इस तरह लोगों को न बांटा जाए"
Jahangirpur Voilince: दिल्ली के जहांगीरपुरी हिंसा के बाद नगर निगम की ओर से इलाके में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को लेकर राजनीति गरमा गई हैं। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सुनवाई करते हुए यथास्थिति का आदेश जारी किया हैं। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी में उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत किए गए विध्वंस अभियान की निंदा की।
इसे भी पढ़े:- जहांगीरपुरी हिंसा: सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 2 हफ्ते टली, फिलहाल नहीं चलेगा बुलडोजर
उन्होंने कहा कि हम बुलडोजर नहीं चाहते, हम लोगों को बांटना नहीं चाहते, हम लोगों को एक करना चाहते हैं। एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं, सांस्कृतिक रूप से आप एकता में रहेंगे तो बहुत मजबूत होंगे। लेकिन, अगर आप बंटे हुए हैं, तो गिर जाएगा।
बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पर सुनवाई करते हुए यथास्थिति का आदेश जारी किया हैं। वहीं, कोर्ट ने सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी किया और यथास्थिति का आदेश जारी रखने के लिए कहा हैं। साथ ही साथ दो सप्ताह बाद मामले पर सुनवाई के आदेश जारी किए हैं।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें