National
Political
Civil Services Day : अफसरों से बोले पीएम 'आजादी के 100 साल' को लेकर उन्हें अपना दृष्टिकोण बताएं, हर जिला 25 सालों का लक्ष्य तय करें
गुरुवार, 21 अप्रैल 2022
0
'सिविल सर्विस डे' के अवसर पर पीएम मोदी ने देश के प्रशासनिक अफसरों को सम्मानित किया। अधिकारियों को उत्कृष्टता पुरस्कारों से नवाजा गया। इस खास मौके पर संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि 'आजादी के 100 साल' को लेकर उन्हें अपना दृष्टिकोण बताना चाहिए। देश के हर जिले को अगले 25 सालों के लिए अपना उद्देश्य और लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए।
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शिरकत की। पीएम मोदी ने प्रशासनिक अधिकारियों से अनुरोध किया कि आजादी के इस अमृत काल में हमें अपने जिले में जो पहले कलेक्टर के रूप में काम करके गए हैं, एक बार अगर हो सके तो उनका मिलने का कार्यक्रम बनाना चाहिए।
Previous article
Next article




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें