CM शिवराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात, इस खास कार्यक्रम के लिए मध्य प्रदेश आने का दिया न्यौता
आज मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की, इस दौरान सीएम शिवराज ने पीएम मोदी को मध्य प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj ने भेंट कर प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की एवं प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/ZJHdGKtiXn
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) April 23, 2022
मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी और सीएम शिवराज के बीच राजनीतिक मसलों समेत प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। सीएम शिवराज आदिवासी वर्ग के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों को लेकर भी चर्चा की, इस बीच सीएम ने कहा कि 9 जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन होगा और उसके पहले 7 और 8 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन होगा, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निमंत्रण दिया है।
सीएम ने कही ये बातें...
मध्यप्रदेश में स्टार्टअप तेजी से उभर रहे हैं। प्रदेश गेहूं का भंडार है। एमपी व्हीट पूरी दुनिया में जाना जाता है। हमने एक्सपोर्ट सेल बनाया हुआ है जो निरंतर काम कर रहा है। मुझे खुशी है कि कई देशों में हमारा गेहूं जा रहा है। एक्सपोर्टर को कई सुविधाएं हम दे रहे हैं।
हर माह हम रोजगार दिवस मना रहे हैं। युवाओं को स्वरोजगार का लोन मिल रहा है। हर माह हम रोजगार दिवस आयोजित करेंगे और हर माह युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।
ग्राम और नगरों का गौरव दिवस 31 नगरीय निकायों में सम्पन्न हो चुका है। इस दिन गांव के लोग जो बाहर होते हैं वे भी आते हैं। गांव के उत्सव, कार्यक्रम, लोक कलाओं का प्रदर्शन, अभियान के रुप में गौरव दिवस मनाने की परंपरा चल पड़ी है।
केंद्र सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में मध्यप्रदेश का प्रदर्शन बहुत अच्छा है। अमृत सरोवर मप्र में 3 हजार 8 सौ बन रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने आह्वान किया था एक जिले में 75 अमृत सरोवर बनें।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें