जहांगीरपुर हिंसा पर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, कहा "एक धर्म विशेष के लोगों को टारगेट करना गलत, "जल्द होगा बुलडोजर और ट्रैक्टर में मुकाबला"
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बुलडोजर द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बड़ा बयान दिया हैं। दरअसल उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से एक धर्म विशेष को टारगेट किया जा रहा हैं, वह देश के भविष्य के लिए बेहद खराब हैं। उससे अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक गलत संदेश जा रहा हैं, इसके साथ ही राकेश टिकैत ने सरकार तीन महीने के अंदर किसानों को 10 साल पुराने ट्रैक्टर बंद करने के आदेश पर भी घेरा।
इसे भी पढ़ें:- जहांगीरपुर हिंसा: साथ आए हिंदू-मुस्लिम संगठन, एक-दूसरे से मांगी माफी।
उन्होंने कहा कि भाजपा में 10 साल पुराने लोग हैं, उन्हें भी पार्टी या सरकार से बाहर किया जाए। अभी तो एक ही बुलडोजर चला है, लेकिन दिल्ली में 4 लाख ट्रैक्टर चले थे और लोग घबरा गए थे। सरकार 10 साल पुराने ट्रैक्टरों को बंद करने की बात कह रही है, लेकिन बहुत जल्दी ही ट्रैक्टर सड़कों पर आएंगे, जिनका सीधा मुकाबला बुलडोजर से होगा।
इसे भी पढ़ें:- कांगड़ा में कांग्रेस-बीजेपी पर बरसे अरविंद केजरीवाल, कहा "इन्होंने हिमाचल को लूटने का ही काम किया"
दरअसल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शुक्रवार को जिलाधिकारी मुज़फ्फरनगर से मिलने पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुजफ्फरनगर में जिस तरह से एक धर्म विशेष के लोगों को परेशान किया जा रहा हैं। उससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गलत संदेश जा रहा हैं। हिंदुस्तान में तो सभी लोग बाहर से आए हुए हैं, हम भी तो जर्मनी से आए हैं। उन लोगों की जांच करो जो लोग बाहर से आए हैं। अब तो कोर्ट कचहरी में कहीं के भी कागज बनवा लो। इस तरह की घटनाओं से देश का विकास रुकता है और आपस में नफरत फैलती है। सांप्रदायिक घटनाएं होती हैं।
इसे भी पढ़ें:- गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे बिहार, सीएम नीतीश ने किया स्वागत




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें