महाराष्ट्र: नवनीत और रवि राणा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, कल बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में होगी पेशी
महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर चल रहा विवाद थमता नज़र नहीं आ रहा। अब इस घटनाक्रम में महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत कौर राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई पुलिस बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर लिया हैं।
Amravati MP Navneet Rana and her husband MLA Ravi Rana arrested under section 153A by Khar Police: Mumbai Police pic.twitter.com/Pkw4TAB8Tl
— ANI (@ANI) April 23, 2022
बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को खार पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत अरेस्ट किया। मुंबई पुलिस ने जारी बयान में कहा, विधायक रवि राणा और सांसद नवनीत कौर राणा के खिलाफ दंगा भड़काने और लॉ एंड आर्डर की हालत शहर में बिगाड़ने की धारा 153 (A) के तहत गिरफ्तार किया है। अब राणा दंपत्ति को रविवार को मुंबई के बांद्रा कोर्ट के हॉलिडे बेंच के सामने पेश किया जाएगा।
इसे भी पढ़े:- PM मोदी का जम्मू-कश्मीर दौरा: पंचायती राज दिवस पर पंचायतों को करेंगे संबोधित, जलविद्युत परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें