फिर बिगड़ी राजद सुप्रीमो लालू यादव की तबीयत, दिल्ली के रिम्स में कराया गया भर्ती
चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सेहत एक बार फिर से ज्यादा बिगड़ गई है। लालू की सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मेडिकल टीम उनकी सेहत की जांच कर रही है। लालू की सेहत को देखते हुए मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद लालू को आज शाम चार बजे के बाद उन्हें दिल्ली एम्स भेजा जा सकता है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक लालू का क्रिएटिनिन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। इससे पहले भी लालू की तबीयत बिगड़ी थी और डॉक्टर उनकी सेहत पर लगातार नजरें रख रहे हैं।
लालू के साथ ही आरके राणा की भी बिगड़ी तबीयत
चारा घोटाले के ही एक अन्य आरोपी बिहार के पूर्व मंत्री आरके राणा की भी तबीयत बिगड़ने की खबर है. लालू प्रसाद यादव की किडनी में समस्या है. रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार दोनों को आज 3 बजे एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया जायेगा
रांची रिम्स के डाक्टरों ने बताया कि लालू प्रसाद यादव की किडनी लगातार डैमेज हो रही है। उनकी किडनी का फंक्शन लगातार खराब हो रहा है। चिकित्सकों को कहना है कि अगर किडनी की हालत में सुधार नहीं होता तो उनका डायलिसिस कराया जाएगा।
वहीं, रिम्स में इलाजरत आरके राणा के परिजनों ने बताया कि उनके लंग्स में इन्फेक्शन है और यह पूरे शरीर में फैल रहा है। फिलहाल उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए न्यू ट्रॉमा सेंटर में एडमिट किया गया है। डॉक्टरो के अनुसार राणा के लिवर में संक्रमण है।
चारा घोटाला मामले में सीबीआई कोर्ट ने 21 फरवरी को लालू प्रसाद यादव के साथ आरके राणा को भी पांच साल की सजा और 60 लाख का जुर्माना लगाया था।
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं लालू
बता दें कि लालू प्रसाद यादव को डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले में 21 फरवरी को पांच साल की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में लालू पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि ने चारा घोटाला मामले में फैसला सुनाया था। चारा घोटाले में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 15 फरवरी को लालू यादव समेत अन्य आरोपियों को 139.5 करोड़ रुपये के डोरंडा कोषागार से जुड़े मामले में दोषी पाया था।




Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें