Blackbuck Poaching Case में Salman Khan को बड़ी राहत, जाने क्या हैं पूरा मामला
Salman Khan: काले हिरण के शिकार मामले में राजस्थान हाईकोर्ट से अभिनेता सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। सलमान की याचिका पर सुनवाई करते हुए राजस्थान हाईकोर्ट ने निचली अदालत में चल रहे सभी मामलों की एक साथ सुनवाई के लिए सहमति दे दी हैं। अब इससे संबंधित सभी मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में होगी। हाईकोर्ट में सलमान खान ने ट्रांसफर पिटीशन दायर की थी। सुनवाई के दौरान सलमान खान की बहन अलवीरा भी मौजूद रही।
गौरतलब कि अभिनेता सलमान खान को साल 1998 में जोधपुर के नजदीक एक गांव में दो काले हिरणों के शिकार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सलमान खान तब सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर थे। सलमान के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी मामला दर्ज किया गया था।
इसके बाद साल 2021 में सलमान खान को इस मामले में जोधपुर की जिला अदालत से राहत से मिल गई थी। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए सलमान खान के खिलाफ राजस्थान सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट के इस फैसले के बाद सलमान खान के फैन्स में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी।

.webp)


Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें