प्रयागराज: सामुहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या, मामले को लेकर ट्वीटर पर उठी आवाज
लड़कियां समाज में तेजी से अपना दायरा बढ़ा रहीं है, बेटियां किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं हैं, पर बेटियों को अपने अच्छे व बुरे के बारे में गहनता से सोचना चाहिए क्योंकि उनकी एक गलती कई लड़कियों के सपने तोड़ देती है। साथ ही दरिंदगी करने वाले विकृत मानसिकता के ऐसे लोगों को ऐसी सजा मिले कि गंदा सोचने वाले हर शख्स की रुह कांप जाए,
प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आसपास 100 से ज्यादा छात्राओं के हॉस्टल हैं, जहां पर प्रदेश के अलग-अलग जनपदाें से हजारों छात्राएं पढ़ने के लिए आती है और अपने सपने पूरे करतीं हैं, पर कुछ घटनाएं ऐसी होती है, जिसकी वजह से दूर-दराज से आने वाली छात्राओं के माता-पिता अपनी बच्चियों को आगे की पढ़ाई के लिए घर से बाहर नहीं भेजना चाहते। दरअसल सोमवार 24 जनवरी की रात ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की एक छात्रा के साथ गैंगरेप व उसकी हत्या का मामला सामने आने के बाद हर माता-पिता व अभिभावक चिंतित है। वहीं इस घटना को लेकर छात्रों में आक्रोश हैं।
क्या था पूरा मामला?
प्रयागराज में तहसील फूलपुर की रहने वाली छात्रा ईश्वर शरण कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़ाई कर रह थी। वह सलोरी में स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। 22 जनवरी की देर शाम दवा लेने जाने की बात कहकर हॉस्टल से निकली और फिर नहीं लौटी। उसका फोन भी बंद था। उसकी रूम पार्टनर ने 23 जनवरी को उसके परिजनों को गायब होने की सूचना दी। कुछ पता नहीं चलने पर परिजनों ने कर्नलगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि सलोरी में ही रहकर तैयारी करने वाले आजमगढ़ निवासी अमन सिंह के साथ कही गई थी। पुलिस ने अमन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया था कि वह छात्रा से मिलने के लिए सादियाबाद के पास स्थित सुनसान स्थान पर गया था। इसी दौरान वहां तीन से चार लोग आए और दोनों को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह मौका पाकर वह वहां से जान बचाकर भाग निकला, लेकिन इस दौरान छात्रा को हमलावरों ने पकड़ लिया। पुलिस ने उस जंगल में खोजबीन शुरू की तो कुएं में युवती का शव मिला था।
इस मामले में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि 24 तारीख की शाम को कर्नलगंज थाने में एक तहरीर मिली कि बच्ची प्रयागराज की रहने वाली है, वो यहां पढाई करती थी और उसके साथ दो तीन बच्चियां और रहती थीं। वो घर से ये कहकर निकली थी कि अमन राजपूत नाम के लड़के से मिलने जा रही है लेकिन उसके बाद वो वापस नहीं आई, इस आधार पर मामला दर्ज करके तत्काल 6 टीमें लगाई गईं। परिवार के लोग भी साथ थे उन्होंने भी काफी सहयोग किया, जब अमन से गहनता से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वहां हो सकता है। इसके बाद एक कुएं से लड़की की डेडबॉडी रिकवर की गई, पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में जो भी आरोपी हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें