Ads Right Header

UP Assembly Election 2022 : अखिलेश और जयंत के कार्यक्रम में चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन, थाने में FIR दर्ज

 up-election-2022-code-of-conduct-violation-in-program-of-akhilesh-yadav-and-jayant-chaudhary-in-ghaziabad

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के साझा कार्यक्रम में आदर्श आचार संहिता की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं। इसकी शिकायत के बाद गाजियाबाद के मसूरी थाने में धौलाना के विधायक और सपा प्रत्याशी असलम चौधरी के साथ अज्ञात 500 समर्थकों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। अखिलेश के सभा के आयोजकों पर भी FIR दर्ज हुई है। इसमें सपा महानगर अध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि विधायक असलम चौधरी अखिलेश यादव के कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों के साथ बैनर और गाड़ियों का काफिला लेकर करीब 500 से 600 के लोगों की भीड़ के साथ पहुंचे थे। गाजियाबाद में अखिलेश यादव व जयंत चौधरी की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस थी। इस दौरान ज्यादा भीड़ एकत्रित होने की वजह से कार्यक्रम के आयोजक सपा महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी व अन्य लोगों पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला मसूरी थाने में दर्ज किया गया है।

उधर, दादरी से गठबंधन के प्रत्याशी ने पत्र लिखकर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा की दादरी विधानसभा से गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार भाटी ने अखिलेश यादव और चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजकुमार भाटी ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों को जिले से हटाने की मांग की है। भाटी ने विधानसभा क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव नहीं होने का अंदेशा जताया है।

राजकुमार भाटी ने सपा अध्यक्ष को लिखे गए पत्र में कहा है कि दादरी विधानसभा सीट पर पुलिस आयुक्त आलोक सिंह और अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त रणविजय सिंह द्वारा भाजा के पक्ष में माहौल बनाने एवं मतदान करने के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित कर चुनाव को प्रभावित किया जा रहा है। इन दोनों पुलिस अधिकारियों के रहते दादरी में निष्पक्ष चुनाव होना संभव नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव को लिखा है कि निष्पक्ष एवं भयमुक्त चुनाव के लिए उक्त अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर कराने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखें।

बता दें कि दादरी विधानसभा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी राजकुमार भाटी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। राज्य में पहले चरण के तहत 10 फरवरी को दादरी विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान होगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel