Ads Right Header

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ मे 5 आतंकी ढ़ेर

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में जैश कमांडर जाहिद वानी समेत 5 आतंकियों को किया ढ़ेर
Image Source (ANI)
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पिछले 12 घंटे में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तयैबा और जैश-ए-मोहम्मद के 5 आंतकियों को मार गिराया हैं।मारे गए आतंकियों में आतंकी संगठन जैश-ए मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी और एक पाकिस्तानी आतंकवादी शामिल हैं। कश्मीर के आईजीपी ने इस सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता बताया हैं। जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने बताया कि शनिवार रात बडगाम जिले के चरारेश्रीफ और पुललामा जिला के नायरा में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान बडगाम में एक और पुलवामा में 4 आतंकी को मार गिराया गया।

जाहिद मंजूर वानी जम्मू-कश्मीर में जैश के शीर्ष कैडर में से एक था। जाहिद लेटपुरा की घटना में शामिल था जिसमें 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवान शहीद हो गए थे। बता दें कि जम्मू कश्मीर में शनिवार शाम आतंकियों ने एक बार फिर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। कुलगाम जिले में पुलिसकर्मी की हत्या के बाद अब पुलवामा के नायरा इलाके में भी दहशतगर्दों से सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। मौके पर बड़ी तादाद में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया था। 

उधर, शनिवार शाम को ही कुलगाम जिले के हसनपोरा में संदिग्ध आतंकवादियों ने हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की गोली मारकर हत्या कर दी. वह कुलगाम थाने में तैनात थे। पुलिसकर्मी को गोली लगने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की पूरे तरीके से घेराबंदी कर ली हैं। चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही हैं। साथ ही आतंकियों के दुस्साहस को करारा जवाब दिया जा रहा है।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel