देश की नई बैडमिंटन स्टार बनकर उभर रही हैं उन्नति हूडा, ओडिशा ओपन 2022 खिताब जीत कर रचा इतिहास
रोहतक की उन्नति हुड्डा ने कटक में आयोजित ओडिशा ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तोशनीवाल को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा किया है। हरियाणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बता दें कि खिलाड़ी उन्नति हुड्डा ओडिशा ओपन 2022 का खिताब जीतकर सुपर 100 टूर्नामेंट जीतने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय बन गई हैं। इससे पहले बैडमिंटन में अभी तक साउथ का दबदबा रहा है । लेकिन इस बार हरियाणा की 14 साल की उन्नति हुड्डा ने ओपन टूर्नामेंट में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तोशनीवाल को एकतरफा मैच में हराकर इतिहास रच दिया है।
रोहतक की 14 वर्षीय उन्नति हुड्डा ने ओडिशा ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में अंतररराष्ट्रीय शटलर मालविका बंसोड़ को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया था। आज फाइनल मुकालबा था। उन्नति हुड्डा का शनिवार को कटक के जवाहर लाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में मालविका के साथ मुकाबला था, जिसमें उसने सीधे सैटों में 24-22, 24-22 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बता दें कि मालविका ने हाल ही में ओलिंपियन साइना नेहवाल को सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हरा चुकी है। फाइनल में ओलिंपिक पदक विजेता पीसी सिंधु से हार गई थी।
प्री-क्वार्टर फाइनल में मालविका जूनियर वर्ल्ड रैंक नंबर तसमीन मीर को हरा चुकी है। उन्नति हुड्डा के खेल ने बड़े-बड़े खिलाड़ी और प्रशिक्षकों को हैरान कर दिया। उन्नति हुड्डा इससे पहले बंगलुरू में हुए इन्फोसिस फाउंडेशन इंडिया इंटरनेशनल चैलेंज टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीत चुकी है। इस टूर्नामेंट में दुनिया भर से महिला वर्ग की 355 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें भारत के अलावा श्रीलंका, आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, मालदीव, नेपाल आदि देशों से भी महिला खिलाड़ी पहुंची थी।
छोटूराम स्टेडियम में करती हैं अभ्यास
रोहतक की भरत कालोनी निवासी उन्नति हुड्डा यहां रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में बैडमिटन की प्रैक्टिस करती है। कोच प्रवेश के पास उन्होंने सात साल की उम्र से खेलना शुरू किया था। उन्नति का पैतृक गांव चमारिया है। उनकी मां डा. कविता शिक्षिका है। उन्नति यहां रोहतक में ही डीजीवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है।
हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि : प्रवेश
छोटूराम स्टेडियम में बैडमिंटन कोच प्रवेश ने बताया कि उन्नति ने ओडिशा ओपन टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर और खिताब जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बैडमिंटन में अभी तक दक्षिण के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। लेकिन उन्नति हुड्डा ने इस मिथक को तोड़ते हुए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में इंटरनेशनल शटलर मालविका बंसोड़ को हरा दिया है। अब गोल्ड मेडल हासिल किया है।
खेल निदेशक पंकज नैन ने दी बधाई
खेल विभाग के निदेशक आइपीएस पंकज नैन ने उन्नति हुड्डा के प्रदर्शन पर ट्वीट करते हुए बधाई दी है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि हरियाणा की नई बैडमिंटन स्टार उन्नति हुड्डा भविष्य की उम्मीद है। मात्र 14 वर्ष की उन्नति ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ओडिशा ओपन के फाइनल में जगह बनाई है, वहीं फाइनल भी जीत लिय है जो बड़ी उपलब्धि है।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें