महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि आज, राजघाट पर राष्ट्रपति और पीएम समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि।
आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि मना रहा हैं। आज का दिन इतिहास में देश को सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए आजादी दिलाने वाले प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी मोहन दास करमचंद गांधी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए दर्ज हैं। साल 1948 में आज के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
यही कारण है कि देशवासी आज के खास दिन को शहीद दिवस के तौर पर मनाते हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित राजघाट पर जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने राजघाट पर 11 बजे बापू की समाधि पर माल्यार्पण किया। साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Remembering Bapu on his Punya Tithi. It is our collective endeavour to further popularise his noble ideals.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 30, 2022
Today, on Martyrs’ Day, paying homage to all the greats who courageously safeguarded our nation. Their service and bravery will always be remembered.
वहीं अहमदाहबाद पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने भी महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने लोगों के खादी खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य की बात है कि बापू के फोटो को तो श्रद्धांजलि दी गई लेकिन लोग खादी को भूल गए, स्वदेशी को भूल गए। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद बापू के सभी सिद्धांतों को पुनर्जीवित किया हैं।
महात्मा गांधी जी ने हर भारतीय के हृदय में स्वदेशी, स्वभाषा और स्वराज की अलख जगाई। उनके विचार और आदर्श सदैव हर भारतवासी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
— Amit Shah (@AmitShah) January 30, 2022
आज पूज्य बापू की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देता हूँ।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृतियों को नमन एवं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि... pic.twitter.com/GmC1zBR8SD
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 30, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
I bow to Mahatma Gandhi on his ‘punyatithi’. On Martyrs’ Day, I pay my heartfelt tributes to all freedom fighters who sacrificed their lives for the country.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 30, 2022
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी राष्ट्रपति महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की । साथ ही उन्होंने कहा कि गाँधी जी का आदर्श जीवन एवं उनके कल्याणकारी विचार, हमें सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे।
सत्य एवं अहिंसा का मार्ग प्रशस्त करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की पुण्यतिथि पर शत्-शत् नमन।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) January 30, 2022
गाँधी जी का आदर्श जीवन एवं उनके कल्याणकारी विचार, हमें सदैव राष्ट्र एवं समाज की सेवा हेतु प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/cqHQMJFXVo



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें