Ads Right Header

UP Election 2022 : यूपी चुनाव प्रचार की पीएम मोदी ने संभाली कमान, आज पहली वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

UP-Election-2022:-PM-Modi-takes-over-the-command-of-UP-election-campaign,-will-address-the-first-virtual-rally-today

UP Elections 2022: यूपी के चुनावी रण में सत्ताधारी बीजेपी की ओर से जोरदार प्रचार किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार के लिए उतर चुके हैं। वहीं अब पीएम मोदी भी सूबे में अपनी पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं। बता दें कि आज पीएम मोदी  वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। जिसमें वह पहले चरण में मतदान करने वाले जिलों के मतदाताओं को संबोधित करेंगे। 

कोरोना के दौरान यूपी समेत पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी दल प्रचार कमर कस चुके हैं, लेकिन भीड़ एकट्ठा नहीं हो इसका ध्यान भी रख रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने भी कोरोना संकट को देखते हुए कई दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें चुनावी रैली समेत कई तरह की पाबंदी लगाई गई हैं। ऐसे में पार्टियां वर्चुअल रैली के जरिए वोटरों से जुड़ने की कोशिश कर रही हैं। यही वजह है कि पीएम मोदी यूपी चुनाव में पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

इस वर्चुअल रैली के लिए पार्टी की ओर से खास तैयारी की जा रही है। माना जा रहा कि रैली में पीएम मोदी पहले चरण के तहत जिन विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे वहां के मतदाताओं से बातचीत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, इस वर्चुअल रैली में पीएम 11 जिलों की 58 सीटों के डेढ़ लाख से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उनसे चुनावी तैयारियों को लेकर बात करेंगे। साथ ही मतदाताओं से भी बातचीत करेंगे। 

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का ऐलान चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को किया। 403 सीटों वाली 18वीं विधानसभा के लिए 10 फरवरी से 7 मार्च तक सात चरणों में वोट डाले जाएंगे। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। यूपी में सात चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा।

जानिए कब-कितनी सीटों पर है वोटिंग

10 फरवरी को पहले चरण (First Phase) में पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर, दूसरा चरण (Second Phase) 14 फरवरी को 9 जिलों की 55 सीटों पर, 20 फरवरी को तीसरे चरण (Third Phase) में 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा। चौथे चरण (Fourth Phase) में मतदान 23 फरवरी को लखनऊ सहित 9 जिलों की 60 सीटों पर होगा। पांचवे चरण (Fifth Phase) में 27 फरवरी को 11 जिलों की 60 सीटों पर, छठे चरण में 3 मार्च को 10 जिलों की 57 सीटों पर और सातवें (Seventh Phase) और अंतिम चरण (Last Phase) का मतदान 7 मार्च को 9 जिलों की 54 सीटों पर किया जाएगा।

Previous article
Next article

Leave Comments

एक टिप्पणी भेजें

Ads Tengah Artikel 1

Ads Tengah Artikel 2

Ads Bawah Artikel