UP Assembly Elections 2022: अखिलेश यादव आज करहल सीट से दाखिल करेंगे नामांकन
UP Assembly Elections 2022: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। वे आज कलक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सपा के अन्य प्रत्याशी भी अखिलेश यादव के साथ ही नामांकन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।
करहल विधानसभा सीट से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उनके नाम की घोषणा के बाद से ही सियासी माहौल गर्मा गया हैं। नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं को अखिलेश यादव के नामांकन का इंतजार हैं। साथ ही तीन अन्य सपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने की तैयारी भी चल रही है।
ये हैं चुनाव कार्यक्रम
- 01 फरवरी को अपराह्न तीन बजे तक कर सकेंगे नामांकन
- 02 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच
- 04 फरवरी को नामांकन व पापसी का मौका
- 20 फरवरी को होगा मतदान
- 10 मार्च को होगी मतों की गणना।
पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे अखिलेश
अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। सीएम योगी गोरखपुर सदर से बीजेपी के टिकट पर चुनावी मैदान में होंगे तो वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव करहल से सपा गठबंधन के प्रत्याशी होंगे। अखिलेश जिस करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, वो मैनपुरी जिले में पड़ती है वहां से समाजवादी पार्टी के संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव लोकसभा सांसद हैं। अखिलेश यादव मौजूदा समय में आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी से लोकसभा सांसद हैं।
हालांकि भाजापा ने अभी अखिलेश यादव के खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारा हैं। इसको लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में मंथन चल रहा हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी अखिलेश यादव को कड़ी चुनौती देने लिए सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव को करहल सीट से टिकट दे सकती है। अपर्णा यादव ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की हैं।
तीसरे चरण में होगी मैनपुरी में वोटिंग
यूपी में 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा। इस तरह मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, कासगंज, हाथरस समेत 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में वोटिंग होगी। तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होना है। पहला चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फ़रवरी, छठे चरण का मतदान 3 मार्च और आखिरी चरण यानी सातवें चरण का मतदान 7 मार्च तक होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।



Leave Comments
एक टिप्पणी भेजें